मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रकाश पर्व पर पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा

पंजाब डेस्कः गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा पंजाब लोगों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का आगाज किया गया है। आज इसी मकसद से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल संगरूर के धूरी में पहुंचे। तीर्थ यात्रा की शुरुआत के समय बड़ी रेली की गई। आज के शुभ दिन मुफ्त तीर्थ यात्रा के लिए पहली ट्रेन शुरु की जा रही है जो श्री अकाल तख्त साहिब से श्री हजूर साहिब नादेड़ जा रही है। इस मौके पर सी.एम. मान ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने उदासियों पर जा कर दुनिया को नया आकार दिया है। आज का दिन पुण्य का काम करने का दिन है।

सी.एम. मान खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 13 ट्रेनें तीर्थयात्राएं के लिए लगाई गई हैं। 95 दिन की यात्रा है। एक ट्रेन में 1040 सवारियां तीर्थयात्रा करेंगी। ट्रेनें ए.सी. वाली होंगी, जिसमें खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में डॉक्टर मौजूद रहेंगे। वैष्णो देवी, वृंदावन आदि सभी धार्मिक स्थानों के मुफ्त दर्शन किए जा सकेंगे। जहां पर यात्रियों के रहने का प्रबंध भी मुफ्त में होगा।

बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के वासियों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का प्रबंध किया गया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आयु की कोई सीमा नहीं है, यात्री पंजाब का नागिरक होना चाहिए। तीर्थ यात्रा का फार्म डी.सी. दफ्तर से मिलनेगा। जिस पर डी.सी. या एम.एल.ए. के दस्तखत होना जरूरी होगा।

यह तीर्थयात्रा 95 दिन की होगी। जो 15 धार्मिक स्थानों की दर्शन कराएगी। इस तीर्थयात्रा के लिए 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। जिसमें 53850 श्रद्धालु विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा करेंगे।

सी.एम. मान ने कहा कि वह दिल्ली की केजरीवाल सरकार से तुजुर्बा लेकर काम कर रहे हैं। पंजाब के लोग ही उनका परिवार हैं और वह अपने पंजाब परिवार की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही सी.एम. ने यह भी घोषणा की कि कल से विधानसभा का सत्र शुरु होगा जो कि लाइव देखा जा सकता है।

Back to top button