यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट और एग्जाम सिटी स्लिप पर ये है अपडेट, जानें कब होंगे जारी

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2023 का आयोजन 6 से 14 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया गया जाएगा। वहीं हाल ही में एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए सब्जेक्टवाइज शेड्यूल जारी किया था। इसके अनुसार 6 दिसंबर 2023 को शिफ्ट 1 और 2 में क्रमश अंग्रेजी और इतिहास का पेपर आयोजित किया जाएगा।

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा प्रवेश पत्र और एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। शेड्यूल के अनुसार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) दिसंबर 2023 एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी होने हैं। ऐसे में उम्मीद है कि परीक्षा से तीन या या चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जा सकते हैं। वहीं, एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा इस सप्ताह के अंत तक जारी हो सकते हैं। हालांकि, सटीक डेट की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेसबाइट पर विजिट करना चाहिए।

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2023 का आयोजन 6 से 14 दिसंबर, 2023 तक आयोजित किया गया जाएगा। वहीं, हाल ही में एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए सब्जेक्टवाइज शेड्यूल जारी किया था। इसके अनुसार, 6 दिसंबर, 2023 को शिफ्ट 1 और 2 में क्रमश: अंग्रेजी और इतिहास का पेपर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अगले दिन, 07 दिसंबर, 2023 को कॉमर्स की परीक्षा पहली पाली में और कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन का एग्जाम सेकेंड शिफ्ट में लिया जाएगा। पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद,

होमपेज पर “यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन एंटर करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

अब यूजीसी नेट स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जिसमें उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र का विवरण दिखाया जाएगा। अब भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें या प्रिंटआउट लें।

Back to top button