पंजाब के इस इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आने-जाने वालों की हो रही चैकिंग

पठानकोट: राज्य की सुऱक्षा को देखते हुए पंजाब के पठानकोट में सुरक्षा एजैंसियों की चौकसी बढ़ा दी गई है। बी.एस.एफ. के जवानों व पुलिस प्रशासन द्वारा पंजाब के सबसे संवेदनशील इलाके पठानकोट में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां पर दिन-रात नाके लगाकर आने जाने वाली गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है। बता दें कि पंजाब के पठानकोट के एक तरफ भारत-पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है तो दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर की सीमा लगती है। इस कारण पठानकोट के रास्ते कहीं कोई असामाजिक तत्व पंजाब में दाखिल न जाए, यहां पर विशेष पुलिस फोर्स का लगाई गई है।

पुलिस द्वारा जम्मू-कश्मीर से आने वाले अंदुरुनी रास्तों पर नाके लगाए गए हैं। यहां पर दिन-रात वाहनों को रोक कर चैकिंग की जा रही है। सर्दी का मौसम शुरु होने के साथ-साथ घना कोहरा छाने लगा है। ऐसे में नाकाबंदी बढ़ा दी जाती है। रावी दरिया पर बना कथलोर व माधोपुर पुल जो कि पठानकोट में दाखिल होने का एक ही रास्ता है व जिसके साथ जम्मू-कश्मीर के कई रास्ते लगते हैं, पर भी पुलिस द्वारा नाके गलाए गए हैं।

जब बी.एस.एफ. के जवानों व पुलिस के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए भारत-पाक सीमा के साथ लगते इलाकों पर फोर्स को बढ़ाया गया है व सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं।

Back to top button