नैनीताल बैंक परिणाम2023: नैनीताल बैंक ने क्लर्क/ मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती परीक्षा परिणाम किया घोषित

नैनीताल बैंक द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए 24 सितंबर 2023 आयोजित परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपना परिणाम (Nainital Bank Clerk/MT Result 2023) देखने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर विजिट करें। इसके बाद उम्मीदवारों को करियर सेक्शन में जाना होगा। इस पेज पर उम्मीदवारों को नतीजों से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा।
द नैनीताल बैंक लिमिटेड ने क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बैंक द्वारा नतीजों की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 को की गई। नैनीताल बैंक ने परिणाम (Nainital Bank Clerk/MT Result 2023) घोषित किए जाने के साथ ही साथ नतीजे देखने के लिए लिंक को भी एक्टिव कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
इन स्टेप में करे परिणाम चेक
नैनीताल बैंक द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, nainitalbank.co.in पर विजिट करें। इसके बाद उम्मीदवारों को करियर सेक्शन में जाना होगा। इस पेज पर उम्मीदवारों को नतीजों से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को डाउनलोड करके सेव कर लेनी चाहिए।
नैनीताल बैंक क्लर्क/एमटी रिजल्ट 2023 लिंक
बता दें कि नैनीताल बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2023 से शुरू की थी और आखिरी तारीख 27 अगस्त थी। इसके बाद आवेदन किए उम्मीदवारों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड 16 सितंबर को जारी किए गए थे, जबकि परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को किया गया था। इसके बाद नतीजों की घोषणा आज, 24 नवंबर 2023 की गई।





