तुलसी विवाह के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

सनातन धर्म में तुलसी विवाह का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। अगर इस दिन कोई उपाय किया जाए तो वो बेहद कारगर साबित होता है। ऐसे में आज हम कुछ ज्योतिष उपाय लेकर आए हैं जिनसे आपकी कई सारी समस्याएं एक साथ समाप्त हो जाएंगी। तो चलिए उन उपायों (Tulsi Vivah Upay) के बारे में जानते हैं –
तुलसी विवाह का आयोजन हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को किया जाता है। इस दिन को शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है। इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर 2023 को किया जाएगा है। तुलसी विवाह को लेकर लोगों को अपनी – अपनी मान्यताएं हैं।
ऐसा कहा जाता है अगर इस दिन कोई उपाय किया जाए, तो वो बेहद कारगर सिद्ध होता है। ऐसे में आज हम कुछ ज्योतिष उपाय लेकर आए हैं, जिनसे आपकी कई सारी समस्याएं एक साथ समाप्त हो जाएंगी।
दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध की मुश्किलें दूर करने के लिए
अगर आपके दांपत्य जीवन या प्रेम संबंध में लगातार मुश्किलें आ रही हैं, तो तुलसी विवाह के दिन अपने साथी के साथ मंगलाष्टक का पाठ करें। साथ ही तुलसी माता और भगवान विष्णु की विधि अनुसार पूजा करें।
अगर किसी वजह से पूजा एक साथ संभव न हो, तो अकेले ही पूजा सच्ची श्रद्धा के साथ करें और अपने सुखी दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना करें।
सुख- समृद्धि के लिए
सुख- समृद्धि की प्राप्ति के लिए तुलसी विवाह के दिन मां तुलसी के समक्ष घी का दीया जलाएं। साथ ही एक पात्र में गंगाजल लें और उसमें तुलसी पत्र डालकर पूरे घर में उसका छिड़काव करें।
ऐसा करने से आपके घर में हमेशा सुख- समृद्धि का वास बना रहेगा। साथ ही घर से नकारात्मकता का प्रभाव कम होगा।
अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति के लिए
अगर आप अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं, तो तुलसी विवाह के दिन भगवान शालिग्राम के साथ मां तुलसी का विवाह विधि अनुसार कराएं। और सोलह शृंगार का सामान देवी तुलसी को अर्पित करें। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी।





