ये है दुनिया का सबसे तेज पक्षी, बुलेट ट्रेन भी शरमा जाए इतनी है स्पीड!

दुनिया में कई तरह के पक्षी पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ तो इतने पावरफुल होते हैं कि उनके मुकाबले में दूर-दूर तक कोई पक्षी नहीं होता है. पेरेग्रीन बाज (Peregrine falcon) ऐसा ही एक पक्षी है. जिसके पास उड़ान और शिकार दोनों की गजब की क्षमता है. इसकी उड़ने की स्पीड इतनी होती है कि बुलेट ट्रेन भी शरमा जाए. अब इसी पक्षी का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पेरेग्रीन बाज का वीडियो @rawrszn ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि ‘आकार में अंतर के बावजूद पेरेग्रीन बाज कभी-कभी पेलिकन जैसे बड़े पक्षियों पर बीच हवा में हमला करते हैं. दो पक्षी प्रजातियों के बीच महत्वपूर्ण आकार के अंतर के कारण ये मुठभेड़ दुर्लभ हैं.’ 9 नवंबर को इस वीडियो को पोस्ट किया गया था.
शिकारी पक्षी है पेरेग्रीन बाज
पेरेग्रीन बाज का साइंटिफिक नाम फाल्को पेरेग्रीनस (Falco peregrinus) है. यह एक बड़ा ही पावरफुल शिकारी पक्षी है, जिसे डक हॉक (Duck Hawk) के नाम से भी जाना जाता है. ये पक्षी 59 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है, जिसका 330 ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक हो सकता है.
जबरदस्त होती है इसकी स्पीड
पेरेग्रीन बाज का शरीर उड़ते समय हाई स्पीड में शिकार करने के लिए सक्षम है. उड़ान के दौरान यह अपनी गति को 380 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचा सकता है, जो जापान और चीन की बुलेट ट्रेनों की औसत स्पीड क्रमश: 320 km/h और 316 km/hr से ज्यादा है. जापान की बुलेट ट्रेन की स्पीड को लेकर यह जानकारी lovethemaldives की रिपोर्ट में लिखी हुई है. इससे साफ होता है कि पेरेग्रीन बाज बुलेट ट्रेन की स्पीड से भी अधिक रफ्तार से उड़ सकता है.





