क्या खत्म होने वाली है दुनिया? लोगों में खौफ

काउंटी टायरोन के ओमाघ में बीते कुछ हफ्तों से लगातार रात 10 बजे से लेकर आधी रात यह अजीबोगरीब आवाज सुनाई देती है।

दुनिया में कई तरह के जीव पाए जाते हैं। इन जीवों में कई बेहज खतरनाक होते हैं। इसके साथ ही कई आवाज बहुते और डरावनी होती है, जिन्हें सुनकर कई बारे लोग डर जाते हैं। अब एक ऐसी ही आवाज नॉर्दन आयरलैंड के एक शहर में आ रही है, जिसने लोगों को डरा जिया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर यह आवाज किसकी है?

काउंटी टायरोन के ओमाघ में बीते कुछ हफ्तों से लगातार रात 10 बजे से लेकर आधी रात यह अजीबोगरीब आवाज सुनाई देती है। यह आवाजें अजीब भिनभिनाने की हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरमानघ और ओमघ जिला परिषद के एक प्रवक्ता का कहना है कि यह इतनी तेज है कि शहर में लोगों का सोना मुश्किल हो चुका है।

बहुत बड़े क्षेत्र से यह आवाज आ रही है जिसकी वजह से इस सोर्स तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। कई लोग इस आवाज को एलियन के धरती पर आने, किसी खतरनाक जानवर के अस्तित्व या दुनिया के खत्म होने से जोड़ रहे हैं। इसलिए यह बेहद डराने वाला है।

शहर के पार्षद स्टीफन डोनेली का कहना है कि यह आवाज लोगों की कई हफ्तों से नींद उड़ाकर रखी है। उन्होंने एक रेडियो चैनल से बताया कि कुछ लोगों को अब इसकी आदत हो चुकी है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह किसकी आवाज है?

पहले भी सुनी जा चुकी हैं ऐसी आवाजें

बीते दशकों में ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई जगहों पर इस तरह की आवजें रिपोर्ट की गई हैं। हालांकि यह रहस्यमयी आवाज कहां से आती है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Back to top button