जेल में नहीं हो पा रही थी डायटिंग, तो जज ने हत्यारे को किया रिहा…

आपने दुनिया में एक से बढ़कर एक चीज़ें देखी होंगी. कई बार तो ऐसी घटनाएं सुनने को मिल जाती हैं कि एक बार तो यकीन ही न हो. एक ऐसी ही घटना इटली में हुई है. यहां एक कैदी को जेल से इसलिए रिहा कर दिया गया क्योंकि जेल के अंदर उसकी डायटिंग नहीं हो पा रही थी. आप भी सोचेंगे कि भला ये कौन सी रईसी है लेकिन जब पूरा मामला जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे.

जिस हत्यारे को 30 साल के लिए जेल जाना था लेकिन उसे जल्दी ही जेल से रिहा कर दिया गया. इसकी वजह जो थी, वो अपने आपमें कमाल है क्योंकि आपने इससे पहले ऐसी चीज़ न पढ़ी होगी न सुनी होगी. साल 2017 का ये मामला है, जब दिमित्री फ्रिकानो ( Dimitri Fricano) नाम के एक शख्स को हत्या के संगीन आरोप में गिरफ्तार किया गया. आगे जो हुआ, वो कमाल का किस्सा है.

गर्लफ्रेंड को मारकर गया था जेल
दिमित्री फ्रिकानो को अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उसकी प्रेमिका का नाम एरिका था, जिससे झगड़ा होने के बाद उसने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी. पहले उसने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने उसकी प्रेमिका को मारा लेकिन बाद में उसने अपना गुनाह कुबूल किया. प्रेमिका ने उसे बिस्तर पर खाते वक्त खाना गिराने के लिए डांटा था, जिस पर उसे गुस्सा आ गया और 57 बार चाकुओं से गोदकर उसने पत्नी की हत्या कर दी. इस अपराध के लिए उसे 30 साल जेल की सज़ा दी गई.

वज़न घटाने के लिए मिली छुट्टी
2022 में उसे जेल हुई और महामारी की वजह से उसका वज़न बुरी तरह बढ़ गया. वो गिरफ्तारी के वक्त 100 किलो का था और बाद में 200 किलो का हो गया. यहां तक कि जेल में वो चल-फिर भी नहीं पाता था और व्हील चेयर पर रहता था. उसे दिल की बीमारी का खतरा हुआ, तो डॉक्टरों ने वज़न घटाने की सलाह दी. चूंकि जेल में डायटिंग हो नहीं पा रही थी, ऐसे में जजेज़ के एक पैनल ने उसे वज़न घटाने के लिए हाउस अरेस्ट का आदेश दिया. इस चौंकाने वाले फैसले से जहां उसकी मृत प्रेमिका के घर वाले नाराज़ हुए वहीं उसके अपने पैरेंट्स का कहना है कि वो वज़न शायद ही घटा पाए. यानि अब शख्स जेल की ज़िंदगी से मुक्त हो चुका है, वो भी वज़न की वजह से.

Back to top button