पंजाब: कंम्पीटेंट ऑथोरिटी दिल्ली ने नशा तस्कर के खिलाफ लिया सख्त एक्शन

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशा तस्करों पर नकेल कसने का अभियान चलाया गया है। इसी के तहत सुरिंदर लांबा एस.एस.पी. संगरूर और योगेश कुमार शर्मा एस.पी. धूरी के दिशा-निर्देश और तलविन्दर सिंह गिल डी.एस.पी. धूरी के कुशल मार्गदर्शन में नशा कारोबारियों की संपत्ति जब्त की जा रही है। पुलिस स्टेशन शेरपुर के मुख्य अधिकारी अवतार सिंह धालीवाल के नेतृत्व में लंबे समय से इस अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी के तरह नशे की मुख्य सरगना पयारो पत्नी स्वर्गीय मिट्ठू सिंह निवासी पत्ती खलील शेरपुर, जो जेल संगरूर में बंद है, के खिलाफ नशा तस्करी के लगभग 11-12 मामले दर्ज हैं। उसने ड्रग्स बेचने के बाद शेरपुर में आलीशान मकान बनाया है, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है। इस संबंध में कंम्पीटैंट ऑथोरिटी दिल्ली द्वारा उक्त संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। डी.एस.पी. धूरी तलविंदर सिंह गिल की मौजूदगी में एस.एच.ओ. शेरपुर अवतार सिंह धालीवाल की ओर से प्यारो के घर पर नोटिस लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशा बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।





