परिवहन मंत्री ने रोडवेज कर्मियों से चक्का जाम खत्म करने की अपील की!

अंबाला में रोडवेज कर्मचारी की हत्या को लेकर पूरे हरियाणा में परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा परिजनों को मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मामले में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोडवेज युनियन से चक्का जाम खत्म करने की अपील की है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कहा बसों को रोकने से नहीं बल्कि बातचीत से समस्या का समाधान निकलेगा। हरियाणा सरकार कर्मचारियों के साथ है। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन को रोकने से आम जनता को परेशानी होती है। इसलिए बसों को कर्मचारी न रोंके। मूलचंद शर्मा ने परिवहन विभाग और हरियाणा रोडवेज सांझा कर्मचारी यूनियंस के प्रधान सहित यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में बैठक करेंगे।

मंत्री शर्मा कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ है और उनकी जो भी जायज मांगे होगी उन्हें पूरा किया जाएगा। बैठक में परिवहन विभाग के उच्च अधिकारी भी शामिल होंगे। परिवहन मंत्री ने कहा हरियाणा रोडवेज गरीब जनता का जहाज तो वहीं चालक परिचालक है हरियाणा रोडवेज की जान।

Back to top button