दिवाली पर खास तरीके से बनाएं बेसन की बर्फी, ये है आसान विधि

दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में हर कोई इस त्योहार की तैयारियों में लगे हुए हैं। फेस्टिव सीजन में खानपान का अपना अलग मजा होता है। ऐसे में इस दिवाली अगर आप भी मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो बेसन की बर्फी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना जितना आसान है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब हैं।

विधि :

  • बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले घी गर्म करें और उसमें बेसन डालकर इसे भूरा होने तक पकाएं।
  • इसके बाद बेसन को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
  • अब 2 मिनिट बाद हल्दी, इलायची पाउडर डाल कर सभी को अच्छे से मिला लें।
  • याद रखें कि बेसन हल्का गर्म होना चाहिए न कि पूरी तरह ठंडा।
  • इसी बीच पानी और चीनी मिलाकर 2 तार की चाशनी तैयार करें।
  • जब चाशनी बन जाए, तो इसे आंच से उतारकर 2 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
  • अब तैयार बेसन के मिश्रण को चाशनी में डालकर अच्छे से मिला लें।
  • फिर इसे एक ट्रे में निकाल लें और सेट होने दें।
  • कुछ देर बाद इसे बर्फी के आकार में काट कर सर्व करें।
Back to top button