एक ही तरह के पराठे खाकर हो चुके हैं बोर, तो पनीर चिली पराठा

पराठे के शौकीन लोग अक्सर कई तरह के पराठे बनाकरे खाना पसंद करते हैं। हालांकि, एक ही तरह का स्वाद चखकर अक्सर मन ऊब जाता है। अगर आप भी पराठे का अलग स्वाद तलाश रहे हैं, तो इस बार ट्विस्ट के साथ पनीर चिली पराठा ट्राई कर सकते हैं।
विधि :
- सबसे पहले एक कटोरा लें और उसमें मसाला के लिए पनीर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, ताजा हरा धनिया और काली मिर्च डालें।
- अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और एक तरफ रख दें।
- इसके बाद एक कटोरा लें और उसमें आटा, नमक, तेल और पानी डालें।
- अब इसे अच्छे से मिलाकर आटा गूंथ लें और एक तरफ रख दें।
- फिर आटे से एक छोटी सी लोई लें और उसे पिन रोल की मदद से चपटा करें और छोटी-छोटी रोटी बनाएं और उसमें पनीर का मिश्रण रखें।
- अब इसके ऊपर दूसरा पराठा रखें और परठे को सभी तरफ से बंद कर दें।
- अब एक पैन को मध्यम आंच पर रखें और उस पर पराठे को कुरकुरा और पक जाने तक पकाएं।
- अंत में इस पर बटर डालें और गर्मागर्म सर्व करें।





