फेस्टिवल में बनाएं ऐसे मूंगफली की बर्फी, जानें बनाने का तरीका

मूंगफली को टाइमपास स्नैक के रूप में जाना जाता है। आप इसका इस्तेमाल कर बर्फी भी बना सकते हैं और घर आए मेहमानों को खिला सकते हैं। आइए जानते हैं बर्फी बनाने की रेसिपी।
विधि :
- मूंगफली को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए।
- फिर इसे ब्लेंडर में डालकर पाउडर बना लें।
- एक अलग पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें।
- इसमें मूंगफली का पाउडर मिलाएं।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं।
- एक प्लेट में घी लगाएं, अब बैटर को इस प्लेट में फैलाएं।
- बैटर को बर्फी के आकार में काट लें, ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें।
- तैयार है मूंगफली की बर्फी।





