कपिल मिश्रा: मेरे अगले खुलासे से होगी केजरीवाल के अंत की शुरुआत

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा की हालत बिगड़ने लगी है लेकिन केजरीवाल टस से मस नहीं हो रहे हैं। इस बीच कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि वो रविवार को एक और बड़ा खुलासा करेंगे और इसके साथ ही केजरीवाल के अंत की शुरुआत होगी और लोगों का केजरीवाल से भरोसा ही उठ जाएगा। इससे पहले मिश्रा शुक्रवार को राजघाट गए जहां से उन्होंने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। कुछ देर यहां बैठेने के बाद वो फूट-फूटकर रोने लगे तो उनकी पत्नी ने उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान कपिल बोले की अकेला महसूस कर रहा हूं इसलिए यहां आया हूं।मेरे अगले खुलासे से होगी केजरीवाल

केजरीवाल ने साधी चुप्पी

कपिल मिश्रा के उपवास का आज चौथा दिन है। लेकिन केजरीवाल अभी भी विदेश यात्राओं के खर्च पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। फ‍िलहाल अब यह जंग एक दिलचस्‍प मोड़ पर पहुंच चुकी है। अनशन पर बैठे कपिल की जिद है कि जब तक दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल विदेशी यात्राओं का एक एक सच नहीं बताएंगे, तब तक यह अनशन अनवरत चलता रहेगा।

उधर, अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे मामले में चुप्‍पी साध ली है। इस पूरे मामले वह टस से मस नहीं हो रहे हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल से ‘आप’ नेताओं संजय सिंह और राघव चड्ढा सहित अन्य नेताओं की सरकारी खर्च पर विदेश यात्राओं के ब्यौरा की मांग को लेकर कपिल मिश्रा अनशन पर हैं।

ये भी पढ़े: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला नॉनवेज खाने से रोक नहीं सकती सरकार

कपिल के खिलाफ आप नेता करेंगे अनशन

अनशन कर रहे बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ अब ‘आप’ विधायक संजीव झा ने भी अनशन करने का एलान किया है। संजीव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह शनिवार से कपिल मिश्रा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ के खिलाफ अनशन करेंगे। उन्होंने बताया कि वह सुबह 11 बजे राजघाट जाएंगे। फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह अनशन कहां करेंगे। अपने घर पर या राजघाट पर।

इस मामले में कपिल मिश्रा ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि तो अब अरविंद केजरीवाल ने विधायकों से मेरे खिलाफ अनशन करने के लिए कहा है। मिश्रा ने लिखा कि सच से बचने के लिए कितने खेल करोगे सर।

Back to top button