एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती परीक्षा, 2023 का परिणाम जारी कर दिए हैं। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SSC MTS and Havaldar परीक्षा विवरण

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 01 सितंबर से 14 सितंबर तक पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की।

हवलदार के पद के लिए पीईटी/पीएसटी में उपस्थित होने के लिए कुल 4380 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद योग्य/गैर-योग्य उम्मीदवारों की अंतिम उत्तर कुंजी और अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

Back to top button