पिछले 3 वर्षों में नहीं आई भर्ती, इस साल बंपर भर्ती की आस

एलआइसी द्वारा वर्ष 2019 में सहायक के 8500 से अधिक पदों की भर्ती अधिसूचना जारी किए जाने और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से अब तक कोई नया एलआइसी असिस्टेंट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में एलआइसी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को इस साल बंपर भर्ती निकाले जाने की उम्मीद है।

भारतीय जीवन बीमा निगम में विभिन्न लेवल के पदों के अंतर्गत क्लैरिकल कैडर में सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन व चयन प्रक्रिया का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है। आमतौर पर एलआइसी द्वारा सहायक के हजारों पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाती है। हालांकि, एलआइसी द्वारा वर्ष 2019 में सहायक के 8500 से अधिक पदों की भर्ती अधिसूचना जारी किए जाने और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से अब तक कोई नया एलआइसी असिस्टेंट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

इस साल बंपर भर्ती की उम्मीदवारों को आस
ऐसे में एलआइसी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को इस साल बंपर भर्ती निकाले जाने की उम्मीद है। साथ ही, कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एलआइसी सहायक भर्ती परीक्षा 2023 अधिसूचना जल्द ही जारी किए जाने की सभावनाएं जताई जा रही हैं। दूसरी तरफ, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा इस साल सहायकों की भर्ती निकाले जाने को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई हैं।

जो उम्मीदवार 2019 की भर्ती में चयनित नहीं हो सके थे, लेकिन अब अधिकतम आयु सीमा के निकट हैं, उन्हें इस साल हजारों रिक्तियों के साथ एलआइसी असिस्टेंट नोटिफिकेशन 2023 जारी किए की उम्मीद है। इन उम्मीदवारों के साथ-साथ एलआइसी सहायक परीक्षा की तैयारी में लगे उम्मीदवार भी सोशल मीडिया के माध्यम से अधिसूचना जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं।

ऐसे रहें अपडेट
एलआइसी द्वारा सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट, licindia.in करियर सेक्शन में जारी की जाएगी। वैकल्पिक तौर पर एलआइसी असिस्टेंट नोटिफिकेशन को साप्ताहिक रोजगार समाचार में भी प्रकाशित करेगा। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारीक वेबसाइट करियर सेक्शन और रोजगार समाचार पर नजर बनाए रखें।

Back to top button