पंजाब: पुलिस ने 2 हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार, हेरोइन व ड्रग मनी बरामद

एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने सूचना के आधार पर छापामारी करके 2 हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करों से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की गई है। इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अनमोल सिंह गुन्नू निवासी कोटकपूरा और विशाल निवासी बस्ती निजामदीन हेरोईन बेचने का काम करते हैं और इस समय वह बस्ती निजामदीन में पैट्रोल पंप के समीप खड़े ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।
इंस्पेक्टर ने बताया कि तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों को हिरासत में ले तलाशी ली गई तो इनसे 115 ग्राम हेरोईन, 11560 रुपए ड्रग मनी, एक फोन बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट का पर्चा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।





