हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने हथनीकुंड बैराज पर वाटर स्पोर्ट्स का किया उद्घाटन

हरियाणा सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार अग्रसर है। इस कड़ी में सीएम मनोहर लाल ने मोरनी के बाद यमुनानगर में वाटर स्पोर्ट्स और अटल थीम पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने जेट स्कूटर बोट और मोटर बोट की सवारी का भी आंनद लिया।

हरियाणा में पर्यटन की दृष्टि से आज बड़ा दिन है। सीएम मनोहर लाल ने यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज पर वाटर स्पोर्ट्स और अटल थीम पार्क का उद्घाटन किया है। इस दौरान पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मोरनी के बाद पर्यटन की दृष्टि से हथनीकुंड नया केंद्र बना है। इस उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने जेट स्कूटर बोट और मोटर बोट की सवारी का भी आंनद लिया।

Back to top button