इस बार दिवाली में शामिल करें ‘बेसन नानखटाई’, जानिए इनको बनाने का तरीका

दिवाली में खोए और मावे की मिठाइयों के साथ ही आप कुछ अलग तरह की मिठाई भी ट्राई कर सकते हैं। तो इस बार बेसन नानखटाई बनाएं, जो टेस्टी होने के साथ झटपट से हो जाती है तैयार।

विधि :

  • एक बोउल लें और इसमें रूम टेंपरेचर पर रखा देसी घी डालें।
  • अब इसमें चीनी को डालकर पांच मिनट तक फेटें।
  • ध्यान रहे इसे तब तक मिलाना है, जब तक आपको क्रीमी टेक्सचर न मिल जाए।
  • अब इस बोल में मैदा, सूजी, बेसन और बेकिंग पाउडर को छानकर डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं जिससे कोई गांठें न पड़ें।
  • इसमें नमक, इलायची पाउडर डालकर सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर हल्का नर्म आटा गूंध लें। अब एक स्टील की प्लेट लें। उसमें फॉइल लपेटकर देसी घी लगाकर चिकना कर लें। अब मीडियम साइज का आटा लेकर उसकी गोल नानखटाई तैयार करें। बची हुई लोई से भी इसी आकार की नानखटाई बनाएं और प्लेट में दूरी बनाकर रखते जाएं।
  • ऊपर से इस पर पिस्ता और बादाम चिपकाएं। एक बेकिंग ट्रे लें और उस पर बटर पेपर रखें।
  • अवन को 180 डिग्री सेल्सियस 15 मिनट के लिए प्रीहीट करें। फिर 10 मिनट के बाद ट्रे को अवन मे रखें और 170 डिग्री पर 15 मिनट तक और बेक करें।
  • ठंडा हो जाने पर सर्व करें।
Back to top button