महानगर में डेंगू से महामारी जैसे हालात, बढ़ रही है मरीजों की संख्या

महानगर में डेंगू को लेकर हालत महामारी जैसे बने हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास अधिकतम 10 अस्पतालों की रिपोर्ट मुश्किल से पहुंच रही है ऐसे में सही स्थिति का आकलन करने में बेहद मुश्किल सामने आ रही है। सूत्र बताते हैं कि अपनी जान बचाने के चक्कर में अधिकारी सामने आने वाले पॉजिटिव मरीज को संदीप मरीजों की सूची में डाल रहे हैं जबकि अधिकारियों का कहना है कि वह ऐसा नहीं करते परंतु स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों से आने वाली रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रहा। पिछले 24 घंटे में जिले के अस्पतालों में डेंगू के हिसाब से अधिक मरीज सामने आए हैं परंतु स्वास्थ्य विभाग ने 25 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है हालांकि जिन 10 अस्पतालों के करीब रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को पहुंच रही है उसमें भी डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या अधिक बताई जा रही है। अस्पतालों की रिपोर्ट के बारे में स्वयं अधिकारियों का मानना है कि सभी अस्पताल उन्हें रिपोर्ट नहीं कर रहे नोडल अफसर डॉक्टर रमेश भगत ने बताया कि की सभी अस्पतालों के प्रमुखों को उन्होंने डेंगू की रिपोर्ट भेजने को कहा है और क्रॉस चेकिंग के लिए मरीजों की स्लाइड जांच के लिए भेजने को पहले ही कहा जा चुका है। इस बारे में वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को भी कह चुके हैं कि वह अपने सदस्य डॉक्टरो से डेंगू के मामलों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजने के लिए कहे उल्लेखनीय है कि अस्पतालों द्वारा रिपोर्ट न करने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही परंतु कई निजी क्लिनिको में भी 15 से 20 मैरिज डेंगू के रोज आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को 24 घंटे ड्यूटी पर रहने को कहा
डेंगू के बिगड़ रहे हालातों से अवगत स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल अफसर ऑन लेडीज हेल्थ विजिटर तथा सभी ए.एन.एम. को 24 घंटे ड्यूटी पर रहने को कहा है कि वह 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे तथा किसी भी कर्मचारी को स्टेशन लीव नहीं मिलेगी। सूत्रों ने बताया कि आज जारी एक पत्र में कहा गया है कि सुनो कर्मचारी लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक करें उन्हें बताएं कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता है और उसकी रोकथाम के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने चाहिए। यह लोगों को बताया जाए यह सोना आशा वर्कर घर-घर जाकर सर्वे करें।

अब रोज होगा ड्राई डे
स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी सीनियर मेडिकल अफसर को कहा कि शुक्रवार की बजाय अब हर रोज डेंगू से बचाव के लिए ड्राई डे संबंधी गतिविधियां जारी रखी जाए और लोगों को भी इस बारे में जागरूक किया जाए।

7 अस्पतालों में 166 में मरीज उपचाराधीन
स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचने वाले साथ अस्पतालों की रिपोर्ट के आधार पर आई बताया गया है कि इन सात अस्पतालों में 166 मरीज उपचार आधीन है। इनमें दयानंद अस्पताल में 80 दीप अस्पताल में 56, जीटीबी में 7, ग्लोबल अस्पताल में 2, एसपी अस्पताल में 5, सीएससी में 3, तथा सिविल अस्पताल में 3 मरीज भर्ती है।

Back to top button