रोड क्रास कर रहे युवक की ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत, पढ़े पूरी खबर

रादौर के गांव एमटी करहेड़ा के समीप एक रेत से लदे ट्रक ने सड़क से गुजर रहे एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मृतक युवक मांगेराम के शव को रादौर-जठलाना रोड के बीच रखकर जाम लगा दिया।

वहीं जाम की सूचना पाकर जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। ग्रामीणों की मांग है कि खनन का स्टॉक गांव से कहीं बाहर किया जाए। सड़क के दोनों और साफ सफाई के अलावा मृतक परिवार की आर्थिक मदद की जाए।

मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरमेल सिंह के साथ ग्रामीणों अपनी मांगों को लेकर बातचीत की। जिस पर डीएसपी ने ग्रामीणों को इन मांगों को लेकर प्रशासन से ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल की बात करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने करीब चार घंटे बाद जाम खोल दिया।

Back to top button