ट्रक की नीचे आने से दो युवकों की गई जान, सीसीटीवी में कैद हादसा

यमुनानगर के जगाधरी वर्कशॉप रोड स्थित आईटीआई के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें ट्रक के नीचे आने से दो युवकों की मौत हो गई। यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया।

मृतकों की पहचान डिंपल और अवतार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अवतार की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दोनों युवक बाइक से जगाधरी वर्कशॉप की तरफ जा रहे थे और साथ ही एक ट्रक भी आईटीआई की तरफ जा रहा है, लेकिन मौके पर एक अन्य मोटरसाइकिल सवार अचानक आया। उसने पीछे नहीं देखा कि उसके पीछे कोई और भी आ रहा है। उस व्यक्ति द्वारा एकदम आ जाने से यह दोनों बाइक सवार युवक अनबैलेंस हो जाते हैं और ट्रक की चपेट में आ जाते है जिस कारण दोनों की जान चली जाती है।

Back to top button