जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे दयालपुर बराड़ दर्दनाक हादसा, दो व्यक्तियों की मौत

जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव दयालपुर बराड़ अस्पताल के पास एक्टिवा पर जा रहे दंपत्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन आगे जा रहे व्यक्ति पर जा चढ़ा, जिस कारण एक्टिवा चालक और पैदल जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक्टिवा के पीछे बैठी महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसे पहले जालंधर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। बाद उसे नवांशहर के अस्पताल ले जाया गया।

थाना सुभानपुर की पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृतकों की पहचान 56 वर्षीय विजय कुमार पुत्र बिशन लाल और उसकी गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय पत्नी वीना कुमारी निवासी ब्लड डोनर कॉलोनी, सलोह रोड, नवांशहर के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Back to top button