दुनिया की अजीबोगरीब मछली, गिरगिट की तरह बदलती है रंग

दुनिया में अजीबोगरीब जीव पाए जाते हैं। आज हम आपको एक अनोखी मछली के बारे में बताते हैं। यह मछली गिरगिट की तरह रंग बदलती है। इस मछली का नाम फ्लैशिंग टाइलफिश है। इसको इसके रंग बदलने की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है। मछली का रंग बदलना एक चमत्कार की तरह है। इन दिनों इस मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
@factidiot नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, फ्लैशिंग टाइलफिश से मिलें! पर्यावरण और मूड के हिसाब से मछली रंग बदलती है। गहरे नीले, पीले से हरे रंग में तेजी से रंग बदलने की वजह से मछली को फ्लैशिंग नाम दिया गया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह यह मछली रंग बदली है। इस वीडियो को 11 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था, जिसे अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर कोई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं।
इस वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है, मेरे जीवन में बहुत ऐसे लोग हैं, जो इस मछली की तरह रंग बदलते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है, यह मछली तो गिरगिट निकली। एक और शख्स ने कहा है कि यह तो गिरगिरट से भी तेज रंग बदलती है।
फ्लैशिंग टाइलफिश की स्किन में एक खास तरह का प्रोटीन होता है, जो अलग-अलग रंगों के प्रकाश को रिफ्लेक्ट कर सकता है। इसकी वजह से वह यह चमत्कार कर पाती है। यह एक रीफ मछली है, जो स्वभाव से बहुत शांत होती है। यह किसी समुद्री जीव को परेशान नहीं करती है।





