वायु प्रदूषण: पंजाब सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जाने क्या है इसमें

पंजाब में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को मास्क पहन कर घर से बाहर निकलने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने 9 निर्देश जारी करते हुए लोगों को इस समस्या से अपना बचाव करने के लिए कहा है।
पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देश निम्न प्रकार हैं:-

  1. कौन खतरे में है- हम सभी जोखिम में हैं, लेकिन कुछ लोग ज्यादा कमजोर हैं, जिनमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग, शुगर व दिल की बीमारियों तथा दमा के रोगी शामिल हैं। यह प्रदूषण आपकी आयु और जीवन की गुणवत्ता को कम कर सकता है।
  2. हवा प्रदूषण के लक्षण- यदि खांसी, सांस चढ़ना, आंखों में खारिश या जलन, सिर भारी होना जैसे लक्षण दिखाई दें तो यह हवा में प्रदूषण के कारण है।
  3. कम समय व लंबे समय के प्रभाव- हवा प्रदूषण आपकी आयु को कम कर सकता है तथा जीवन की गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
  4. उचित इलाज- बाहर जाने से परहेज करें, कोई समस्या आने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें, मल्टी-विटामिन का सेवन करें, अस्थमा के मरीज इंहेलर का प्रयोग करें, अच्छी खुराक खाएं।
  5. एक्सपोजर को कम करना- बच्चों, बूढ़ों और गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें, भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं। धुएं में सवेर की सैर से बचें। घर के दरवाजें और खिड़कियां बंद रखें।
  6. हवा प्रदूषण के प्रभाव- गर्भवती महिलाएं व छोटे बच्चे प्रदुषण में गम्भीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं।
  7. सुबह की सैर- सूरज चढ़ने पर ही सुबह की सैर करें।
  8. फेस मास्क- फेस मास्क की प्रयोग करें। घर से बाहर जाएं तो फेस मास्क पहन कर जाएं।
  9. संदेश- कार पुलिंग करके प्रदूषण के कम करें। किसान फसलों की पराली न जलाएं। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। पोषटिक आहार खाएं।
Back to top button