क्या है आपके सपनो का अर्थ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र ?

भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न होने पर उनकी सभी इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। कई बार महादेव अपने भक्तों को जीवन में आगे की घटनाओं से आगाह कराते हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। तो चलिए जानते हैं भगवान शिव के प्रसन्न होने पर किस प्रकार के संकेत मिलते हैं-

भगवान शिव देवों के देव महादेव कहे जाते हैं। चाहे देव हो या दानव उनकी पूजा सभी करते हैं। ऐसा कहा जाता है, भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न होने पर उनकी सभी इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। कई बार महादेव अपने भक्तों को जीवन में आगे की घटनाओं से आगाह कराते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। तो चलिए जानते हैं भगवान शिव के प्रसन्न होने पर किस प्रकार के संकेत मिलते हैं-

सपने में सांप का दिखना

अगर आपको सपने में सांप दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आपकी सभी परेशानियों का अंत होने वाला है। साथ ही आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं। लेकिन ऐसे सपने को कभी किसी दूसरे व्यक्ति से साझा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे सपने का शुभ प्रभाव कम हो जाता है।

सपने में डमरू का दिखना

अगर आपको कभी सपने में भगवान शिव का डमरू दिखाई दे, तो यह एक शुभ सपना है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जिंदगी में सकारात्मकता का संचार होने वाला है। कार्य क्षेत्र में लाभ भी हो सकता है।

सपने में त्रिशूल का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपको सपने में त्रिशूल दिखता है, तो यह शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आपके ऊपर भोलेनाथ अत्यधिक प्रसन्न हैं। ऐसे में आपको शिव पूजन शुरू कर देना चाहिए।

सपने में नंदी महाराज का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में भगवान शिव की सवारी नंदी दिखे, तो आपको खुश हो जाना चाहिए, क्योंकि यह सपना बेहद शुभ माना गया है। इस सपने का अर्थ है कि आप अपने शुत्रओं पर विजय प्राप्त करने वाले हैं।

Back to top button