बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू

बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि दूसरे चरण की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन टीआरई परीक्षा 7 से 10 दिसंबर 2023 के बीच हो सकती है। सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
बिहार में एक बार फिर शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती होने वाली है। हाल ही में पहले चरण की टीचर रिक्रूटमेंट प्रोसेस लगभग पूरा होने के बाद बीपीएससी दूसरे चरण की टीचर भर्ती के लिए आज से 03 नवंबर, 2023 से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। वहीं, इन पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2023 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।
हालांकि, यह तिथियां स्थायी नहीं है। इनमे बदलाव संभव है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी पूरी रखें, जिससे आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही वे अप्लाई कर सकें। फिलहाल, इस फेज में कितने पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अभी यह साफ नहीं हो सका है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 70 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। हालांकि, 6वीं से 8वीं, 9वीं से 10वीं और 11वीं, 12वीं कक्षाओं में कुल कितने पदों पर भर्तियां होनी हैं। इस बात की जानकारी जल्द ही आधिकारिक सूचना के माध्यम से दी जाएगी। संभव है कि पहले चरण में खाली रह गए पदों को भी इसमे शामिल जाए।
बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि दूसरे चरण की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन टीआरई परीक्षा 7 से 10 दिसंबर 2023 के बीच हो सकती है। सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।





