कपूरथलाः सब्जी मंडी में धमाका, एक साथ जली कई दुकानें

यहां की पुरानी सब्जी मंडी में देर रात उस समय धमाका हो गया जब एक दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसने आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है।

बताया जा रहा है कि इस आग में करीब 5 दुकानें जलकर नष्ट हो गई हैं, जिसमें सब्जियां, घरेलू सामान, किराना, फ्रोजन फूड, चप्पलें, कुत्ते का सामान आदि शामिल हैं।आग लगते देख इसकी सूचना मंडी के चौंकीदार रमेश ने मंडी के आस-पास रहते लोगों को दी, जिन्होंने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और साथ ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया।

मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान अंदर धमाके की आवाजें भी आ रही थीं। कुछ दुकानों से 3 सिलेंडर भी हटाए गए।

Back to top button