हाई वोल्टेज तारों के खंभे पर चढ़ी युवती, जाने पूरा मामला

गुरदासपुर के मिल्क प्लांट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर कल दोपहर करीब 1 बजे एक लड़की के अचानक रेलवे की हाई वोल्टेज तारों और पोल पर चढ़ कर सबको हैरत में डाल दिया। उक्त लड़की मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। इससे पहले कि कोई उसे बचा पाता, उसे जबरदस्त करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलस गई। मौके पर पहुंचे बीएसएफ के जवान उसे अपनी गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले गए। जानकारी के अनुसार इस दौरान लड़की 50 प्रतिशत तक जल चुकी थी।

रेलवे पुलिस के एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि मिल्क प्लांट के पास एक लड़की अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो सेना के जवानों ने लड़की को अस्पताल लेकर जा चुके थे। उन्होंने बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है और उसे एक बार करंट भी लग चुका है। लड़की का इलाज चल रहा है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Back to top button