दिल्ली में छाई जहरीली धुंध की चादर, 428 पहुंचा मुंडका का एक्यूआई

अक्टूबर महीने के आखिरी दिन पूरे दिल्ली-एनसीआर ने जहरीली धुंध की चादर ओढ़ ली है। आज दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है जिससे लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। वहीं दोपहर करीब एक बजे दिल्ली के मुंडका की हवा सबसे ज्यादा दमघोंटू पाई गई उस वक्त यहां का एक्यूआई 428 दर्ज किया गया।

दिल्ली में छाई जहरीली धुंध की चादर, 428 पहुंचा मुंडका का AQI; जानलेवा हवा में सांस लेना भी मुश्किल
दिल्ली के जामा मस्जिद का दृश्य, यह तस्वीर दोपहर 1 बजे ली गई थी। ध्रुव कुमार/जागरण
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हवा की धीमी गति और बारिश की बेरुखी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना दमघोंटू बना दिया है। आज यानी 31 अक्टूबर को सुबह से ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में जहरीली धुंध की ऐसी चादर छाई हुई है कि हर ओर धुआं-धुआं ही दिख रहा है।

आज दोपहर 1.00 बजे कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार जा पहुंचा। इनमें सोनिया विहार का सबसे ज्यादा रहा। दिल्ली के मुंडका में दोपहर करीब 1.00 बजे एक्यूआई 428 मापा गया।

वहीं दिल्ली के पूठ खुर्द, बवाना में एक्यूआई लगातार 410 पर कायम है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार है।

दोपहर 1.00 बजे कुछ प्रमुख इलाकों के AQI
आनंद विहार- 401
मुंडका- 428
रोहिणी- 410
पूठ खुर्द बवाना- 410

9 सालों में 2021 का अक्टूबर था सबसे साफ
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2015 से 2023 के दौरान 2021 का अक्टूबर सबसे साफ रहा था। वर्ष 2022 में यह उससे ज्यादा प्रदूषित रहा तो 2023 और भी प्रदूषित दर्ज किया गया है।

Back to top button