सुपौल में दुर्गा मंदिर में हुई 5 लाख की संपति की चोरी, लोगों ने किया सड़क जाम

बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर से अपराधियां ने पांच लाख रूपए मूल्य की संपति चुरा ली। वहीं, इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जाम कर विरोध जताया।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार की देर रात चोर सुखपुर गांव स्थित दुर्गामंदिर के द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गये।इसके बाद चोरो ने मंदिर से सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी सहित करीब पांच लाख रुपये मूल्य की सम्पत्ति चुरा ली। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सुपौल- नवहट्टा सड़क मार्ग को जाम कर दिया।
इस मामले जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर कर जाम को समाप्त करवाया। मामले की छानबीन की जा रही है।





