सीएम शिवराज ने मां विजयासन देवी धाम में पूजन अर्चन कर भरा नामांकन पत्र

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने से पहले वे अपने गृह ग्राम जेत पहुंचे, जहां कुलदेवी की पूजन अर्चना की। इसके पश्चात वहां से मां विजयासन देवी धाम सलकनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार समेत मां विजयासन देवी की पूजा अर्चना की। वहां से बुधनी के लिए रवाना हुए। बुधनी पहुंचकर एक सभा को संबोधित किया। उसके पश्चात हजारों कार्यकर्ताओं के साथ एक विशाल रैली के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

वही मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैंने कुलदेवी मां नर्मदा का आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल किया है, और अपने चुनाव की तमाम जिम्मेदारी जनता को सौंप दी है।

Back to top button