जेल में थ्रो किए गए 11 पैकेटों ने उड़ाए होश, पढ़े पूरी खबर

किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा जेल में 11 पैकेट थ्रो किए गए हैं। जेल प्रशासन द्वारा रूटीन चैकिंग के दौरान होश उड़ गए और बाहर से फेंके गए 11 पैकेट कब्जे में लें इनकी तलाशी ली तो काफी सामान मिला। थाना सिटी पुलिस को भेजी शिकायत में सहायक सुपरिटेंडेंट निर्मलजीत सिंह ने बताया कि रविवार सायं वार्ड नंबर 3 के प्रांगण में पड़े 11 छोटे पैकेट मिले। इन पैकेटों को खोलने पर एक फोन, 70 पुड़ियां तंबाकू, बीड़ियों के 6 बंडल, सिगरेट के 4 पैकेट बरामद हुए। इस बरामदगी के संबंध में थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जेल एक्ट का पर्चा दर्ज कर लिया है।





