जानिए रेलवे क्वार्टरों के किराये में 20 फीसद का इजाफा कैसे किया गया

।अंबाला रेल विहार में पुराने और नए लगभग 1400 रेलवे क्वार्टर हैं। वहीं कोठियों की संख्या भी 40 के करीब है। इन क्वार्टरों और कोठियों में रहने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों से प्रत्येक माह किराया लिया जाता है जोकि उनके वेतन से काट लिया जाता है।

त्योहारी सीजन में रेलवे ने कर्मचारियों के क्वार्टरों के किराया बढ़ा दिया है। इसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे बोर्ड के वित्त निदेशक आशीष सिंह की तरफ से नई दरों के आदेश शुक्रवार शाम को जारी कर दिए गए हैं। बढ़ी दरों के तहत किराये की वसूली एक जुलाई 2023 से होगी।

इसका असर रेलवे में कार्यरत लगभग 11 लाख कर्मचारियों पर पड़ेगा। वहीं, इसमें अंबाला मंडल के लगभग 13 हजार कर्मचारी भी शामिल हैं, जो अंबाला रेल विहार सहित कालका, चंडीगढ़, सहारनपुर, बठिंडा, शिमला, धूरी, पटियाला और जगाधरी क्षेत्रों में रेलवे क्वार्टरों और कोठियों में रहते हैं। क्वार्टर के किराए का नया प्रावधान चतुर्थवर्गीय रेलकर्मी से लेकर आरपीएफ जवान और क्लास वन पदाधिकारियों पर एक समान लागू होंगे। रेलवे ने कुल पांच श्रेणी के क्वार्टरों के किराए में वृद्धि की है।

1400 क्वार्टर और 40 कोठियां
प्राप्त जानकारी अनुसार अंबाला रेल विहार में पुराने और नए लगभग 1400 रेलवे क्वार्टर हैं। वहीं कोठियों की संख्या भी 40 के करीब है। इन क्वार्टरों और कोठियों में रहने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों से प्रत्येक माह किराया लिया जाता है जोकि उनके वेतन से काट लिया जाता है। रेलवे क्वार्टरों का प्रतिमाह किराया 120 से 200 रुपये तक और कोठी का किराया तीन से चार हजार रुपये के बीच है। रेल क्वार्टरों व कोठियों के किराए में वृद्धि तीन साल बाद की गई है। इससे पहले रेल क्वार्टर के किरायों में वृद्धि एक जुलाई 2020 को की गई थी।

क्षेत्रफल के हिसाब से नया किराया
25 स्क्वेयर मीटर के घर के लिए जहां रेलवे कर्मचारी से 100 रुपये प्रतिमाह किराए के तौर पर लिए जाते थे, अब इस क्षेत्रफल के क्वार्टर का किराया 120 रुपये हो गया है। इसी प्रकार 25 से 30 स्क्वेयर मीटर का 150, 30 से 35 का 190, 35 से ऊपर तक का 200, 45 तक का 250, 45 से 50 का 280, 50 से 55 का 310, 55 से ऊपर का 340, 60 तक का 420, 60 से 65 का 470, 65 से 70 का 510, 70 से ऊपर का 540, 80 तक का 640, 80 से 90 तक का 710, 90 से 100 का 780, 100 से 120 का 930, 120 से ऊपर का 1180, 150 तक का 1730, 150 से 200 का 2180, 200 से 250 तक का 3080, 250 से 300 का 3520, 300 से 350 का 4340 और 350 स्क्वेयर मीटर से ऊपर का किराया 5230 रुपये प्रतिमाह होगा। जबकि रेलवे के सर्वेंट क्वार्टर का किराया अब 100 से 120 और गैरेज का किराया 70 की जगह 80 रुपये प्रतिमाह होगा।

अधिकारी के अनुसार
रेलवे ने तीन साल बाद किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। इसके आदेश मिल गए हैं और संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी दे दी गई है। यह बढ़े हुए रेट एक जुलाई 2023 से लागू होंगे। इसमें छोटे-बड़े सभी प्रकार के रेलवे क्वार्टर और अधिकारियों की कोठियां भी शामिल हैं। नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

 

Back to top button