टीचर ने पूछा,लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं? बच्चे ने दिया ऐसा जवाब

रोज़ हंसने की आदत डाल ली जाए तो कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को टाला जा सकता है। खुश रहने से स्ट्रेस और तनाव कम होता है। जिससे सेहत में सुधार होता है। ऐसे में जोक्स यानी चुटकुले आपको कभी भी और कहीं भी हंसा सकते हैं। अगर आप भी आज हंसने का बहाना ढूंढ़ रहे हैं, तो पढ़ें ये मज़ेदार चुटकुले।

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जिसे चुटकुले न पसंद हो क्योंकि सभी को हंसना होता है। इससे मूड भी बेहतर होता है और आप बहुत अच्छा महसूस करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमेशा खुश रहने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि हंसने से आप लंबी उम्र जी सकते हैं। तो पेश हैं आपके लिए शानदार चुटकुले।

एक महिला वकील के पास जाकर बोली।

“मुझे मेरे पुराने पति से फिर से शादी करनी है।”

वकील: क्यों अभी आठ दिन पहले ही तो मैंने आप दोनों का तलाक करवाया है। फिर वापस शादी क्यों?

महिला: वो तलाक के बाद बहुत खुश दिख रहे हैं, और मैं ये बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।

2. टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं?

चिंटू- सर लड़के चोर होते हैं।

टीचर-वह कैसे?

चिंटू-क्योंकि चोरों की नजर हमेशा पराए धन पर होती है।

3.टीटू: अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?

शीटू: मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं

टीटू:अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?

शीटू:तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!

Back to top button