शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता आशिता को कॉलेज से मिली 75 लाख रुपए की स्कॉलरशिप

ऑस्ट्रेलिया के जाने माने शिक्षण संस्थान स्टेनली कॉलेज, पर्थ की तरफ से आशिता को 75 लाख रुपए की स्कॉलरशिप के साथ कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई का अवसर दिया है। कॉलेज में दाखिला संबंधी पत्र छात्रा के स्कूल पहुंचा है। यह प्रदेश व देश के लिए गर्व की बात है।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे को मायना की आशिता पंडाल ने चरितार्थ किया है। लड़कियों की ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-19 की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। इसके चलते ऑस्ट्रेलिया के जाने माने शिक्षण संस्थान स्टेनली कॉलेज, पर्थ की तरफ से आशिता को 75 लाख रुपए की स्कॉलरशिप के साथ कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई का अवसर दिया है। कॉलेज में दाखिला संबंधी पत्र छात्रा के स्कूल पहुंचा है। यह प्रदेश व देश के लिए गर्व की बात है। आशिता ने इससे पहले मध्य प्रदेश में खेल छात्रवृति पर स्कूल में प्रवेश पाया है।

अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने बताया कि बेटी आशिता एयर पिस्टल की राष्ट्रीय खिलाड़ी है। भिवानी एमसी कालोनी स्थित शूटिंग स्पोर्ट्स खेल संस्था में कोच प्रदीप बेनीवाल से कोचिंग ले रही है। शूटिंग खेल में राष्ट्रीय स्तर व मध्य प्रदेश में प्रथम रैकिंग प्राप्त करने पर उसे यह छात्रवृति मिली है।

पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय की फिजिक्स विभाग की सहायक प्रोफेसर रीना ग्रेवाल ने बेटी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि आशिता को दादी धनपती देवी, चाचा सतपाल पंघाल, मामा प्रवीण ग्रेवाल, मामी डॉ. कविता दलाल ने शुभकामनायें दी हैं।

Back to top button