पंजाब: अवैध रूप से चल रहे पेपर के गोदाम में लगी भयानक आग

पटियाला में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पटियाला के जगदीश कॉलोनी में बने गत्ते-कागज के गोदाम में भीषण आग लग गई है जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मौके परम मौजूद लोगों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिशें की गईं, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काबू नहीं पाया जा सका। अब तक आग बुझाने के लिए 17 पानी की गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा चुका है और 10 और गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाना है।





