सीएम योगी का बड़ा ऐलान महिलाओं के लिए जो करेगा ये बड़ा काम, मिलेंगे 51 हजार रुपये…

लखनऊ। कहते हैं एक शादी-शुदा औरत के लिए उसका पति ही सबकुछ होता है। अगर किसी कारण से महिला के पति की मौत हो जाती है तो समाज में रह रहे व्यक्ति उस महिला को विधवा की नजर से देखने लगते हैं।सीएम योगी का बड़ा ऐलान महिलाओं के लिए जो करेगा ये बड़ा काम, मिलेंगे 51 हजार रुपये...

ऐसे में योगी सरकार ने इन महिलाओं को फिर वही मान-सम्मान लौटाने के लिए बड़ी पहल की है। जी हां, यूपी में अब विधवा महिला से शादी करने पर सरकार की तरफ से 51 हजार रूपये दिए जायेंगे। ये रकम आर्थिक मदद के रूप में दी जाएगी। इसके बाद सरकर की इस नई पहल से विधवाओं की जिंदगी में पुनः दांपत्य सुख तो आएगा ही, साथ ही साथ समाज में भी उनको बाकी महिलाओं के जैसा मान-सम्मान मिलेगा।

विधवा महिला

 यह भी पढ़े: अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद मोदी ने किया बड़ा कमिटमेंट

यूपी में ये कोई नई योजना नहीं है। इससे पहले भी यूपी में ऐसी योजना कई बार लागू हो चुकी है। लेकिन इस योजना के तहत पहले जहां विधवा महिलाओं को 11 हजार रुपए मिलते थे।जिन्हें बढाकर अब 51 हजार कर  दिया गया है।

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो, इसके लिए आपको अपने जिले के प्रोवेशन कार्यालय में संपर्क करना होगा। प्रोवेशन कार्यालय में एक ऐप योजना के तहत आपका नाम जोड़ दिया जाएगा और आसान प्रक्रिया में आपके बैंक खाते में ये धन भेज दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में आपकी शादी की फोटो और शादी से संबंधित दस्तावेज की एक प्रति भी रिकॉर्ड के रूप में जमा हो जाएगी।

Back to top button