टोहाना के विकास कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली

हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली आज सुबह करीबन 6:30 बजे टोहाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो में चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पंचायत विभाग के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे, जहां बबली ने निरीक्षण के बाद उचित दिशा निर्देश भी दिए।
इस दौरान पंचायत मंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता व तेजी लाने के निर्देश दिए तथा कहा कि समय सीमा पर कार्यों को पूरा करवाना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके। बबली ने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र के गांव में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए सुबह-सुबह पहुंचे हैं, जहां उनके साथ अधिकारी भी मौजूद है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों में सुधार देखने को मिला है तथा आगे भी उम्मीद हैं कि विकास कार्य में तेजी आएगी और गुणवत्ता से कार्य किए जाएंगे।





