सरकार के 3 साल पूरे होने पर 2 करोड़ लोगों को पीएम मोदी लिखेंगे चिट्ठी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जश्न की शुरुआत गुवाहटी से करेंगे, जिसके बाद वह बंगलुरु, पुणे, कोलकाता, जयपुर या कोटा जा सकते हैं. इस न्यू इंडिया अभियान 25 मई से शुरू होगा.
मोदी सरकार के जश्न में सभी बीजेपी शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. इन कार्यक्रमों में मोदी सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, तो वहीं सभी केंद्रीय मंत्री 27-28 मई को मीडिया से बात करेंगे.
बड़ी खबर: राष्ट्रपति ने इमानुएल मैक्रों को बधाई दी…
इसके अलावा सभी मंत्रालय अपनी उपलब्धियों को गिनाने के लिए बुकलेट जारी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी पहले ही सरकार के मंत्रियों और पार्टी के सांसदों को जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाएं का ब्यौरा देने की वकालत कर चुके हैं. खास तौर पर युवाओं और सोशल मीडिया के जरिए जनता से संवाद स्थापिन करने की कोशिशों की पीएम हमेशा सराहना करते आए हैं. तीन साल के जश्न में मोदी सरकार के मंत्री और नेता, कांग्रेस की नीतियों की विफलता के बारे में भी जनता को बताएंगे.





