मथुरा: एटीएम मशीन तोड़कर नगदी लूटने का प्रयास…

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की छाता पुलिस ने एटीएम मशीन तोड़कर नगदी लूटने का प्रयास करने के आरोप में दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पुलिस ने लूट मामले में आरोपी शिवम और प्रमोद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गत 25 अक्टूबर को छाता स्थित केनरा बैंक के एटीएम की मशीन तोड़कर बदमाशों ने नगदी लूटने का प्रयास किया था। इस संबंध में बैंक प्रबंधक दीपक रावत ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बिसेन ने बताया कि छाता पुलिस ने सर्विलांस एवं स्वॉट टीम के सहयोग से बदमाशों के मोबाइल फोन से उनकी ‘लोकेशन’ पता की और बृहस्पतिवार रात गोवर्धन चौराहे के खानपुर के पास उन्हें घेर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने को कहा तो उन्होंने गोलीबारी शुरु कर दी, इस पर पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की जिससे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मुख्य समारोह से ठीक एक सप्ताह पहले राम मंदिर में राम लला के प्रतिष्ठापन समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान 16 जनवरी 2024 को शुरू होंगे। वाराणसी के वैदिक पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित 22 जनवरी 2024 को राम लला के अभिषेक समारोह का मुख्य अनुष्ठान करेंगे। ज्योतिषियों और वैदिक पुजारियों से परामर्श के बाद 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे के बीच राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है।





