हरियाणा: पोलियो से ग्रसित अशोक मलिक ने जीता कांस्य पदक

चीन में हो रहे चौथी पैरा एशियाड खेलों में पावरलिफ्टिंग में गोहाना के गांव मिर्जापुर खेड़ी के रहने वाले अशोक मलिक ने कांस्य पदक जीत देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अशोक मलिक ने कांस्य पदक जीतने के बाद 2024 में होने वाले पैरा ओलंपिक में कोटा भी हासिल कर लिया है।

192 किलो भार उठा कांस्य पदक किया अपने नाम
अशोक मलिक ने 64 किलो भार वर्ग पावरलिफ्टिंग में 192 किलो भार उठा कर यह कांस्य पदक अपने नाम किया है। अशोक मलिक के कांस्य पदक जीतने के बाद उसके परिवार वाले बहुत ही खुश है। उन्हें अशोक के मेडल जीतने की जैसे ही खबर मिली सारा परिवार खुशी के मारे झूम उठा।

ओलंपिक में मेडल जीत कर लाना है अशोक का सपना

परिजनों का कहना है कि अशोक बहुत ही मेहनती बच्चा है। उसे बचपन में पोलियो हो गया था, उसके दोनों पैर खराब हो गए थे। वह बचपन से गोहाना में अपनी मौसी के पास रहा और यहीं अपनी मौसी के पास पढ़ाई की। उसने बारवीं क्लास में जिम ज्वाइन कर ली। उसके बाद पॉवर लिफ्टिंग करने लगा।अशोक का सपना है कि वह ओलंपिक में मेडल जीत कर लाए। अशोक ने पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई भी कर लिया, उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। अशोक 30 अक्टूबर को वापिस घर आ रहा है।

Back to top button