बारामुला: बिगड़े मौसम की आड़ में घुसपैठ की कोशिश मे आतंकी…

बारामुला के उड़ी में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है।
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। इसी के साथ आतंकियों ने अपने नापाक साजिशों को रचना शुरू कर दिया है। वहीं, सीमा पर सतर्कता से तैनात आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना के जवान भी तैयार हैं। उत्तरी कश्मीर के बारामुला के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार बरामद किए हैं। ऑपरेशन अभी जारी है।
सेना ने बताया कि प्रदेश में बिगड़े मौसम और दुर्गम इलाके का फायदा उठाकर आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश में थे। बारामुला के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के प्रयास के संबंध में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान छह पिस्टल और 4 हथगोले सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गया है। अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।





