अगले महीने भारत में मोटोरोला लॉन्च कर सकता है Moto C स्मार्टफोन

लेनेवा का अगला स्मार्टफोन Moto C हो सकता है जिसे भारत में जून में लॉन्च किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में Moto C और Moto C Plus लॉन्च करेगी. हालांकि कंपनी ने इसके बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन रिपोर्ट्स ने लगभग यह साफ किया है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.

ये भी पढ़े: फेसबुक के ठप रहने से परेशान रहे यूजर, मांगी माफी
चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पर एक यूजर ने आने वाले कथित Moto C की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं . इमें फ्रंट और बैक पैनल देखे जा सकते हैं. इसके अलावा यहां तीन कलर वैरिएंट- ब्लैक, गोल्ड और रेड दिख रहे हैं.
फ्रंट में नेविगेशन बटन देखा जा सकता है. टॉप पर कई सेंसर्स के साथ फ्रंट फेसिंग कैमरा और इयरपीस देखा जा सकता है. रियर में Moto G5 जैसा ही कैमरा बंप दिया गया है. इसके नीचे मोटोरोला का लोगो है और सबसे नीचे स्पीकर ग्रिल दिया गया है.
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी स्क्रीन 5 इंच और 5.2 इंच की हो सकती है जो एचडी होगी. इसेक अलावा इसमें क्वॉल्कॉम का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर या MediaTek MT3580 प्रोसेसर दिया जाएगा. फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होने की भी खबरे हैं.
जाहिर है मोटोरोला के नए स्मार्टफोन्स में आमतौर पर लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन होते हैं इसलिए इसमें भी Android 7.0 होगा. बैटरी के लिहाज से भी यह बजट स्मार्टफोन बेहतर हो सकता है क्योंकि खबर है कि इसमें 3,800mAh की बैटरी होगी.





