फेसबुक के ठप रहने से परेशान रहे यूजर, मांगी माफी

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक मंगलवार को कुछ समय के लिए एशिया, न्यूजीलैंड और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में ठप रही। इसके चलते यूजरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कंपनी ने इसके लिए माफी मांगी है। फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सएप की सेवा भी पिछले बुधवार को भारत समेत कई देशों में कुछ घंटे बाधित रही थी।फेसबुक के ठप रहने से

यूजर्स ने जब अपना फेसबुक अकाउंट खोलना चाहा तो उस पर एरर मैसेज लिखा आया। इसमें लिखा था, “माफ कीजिए, कुछ गड़बड़ी है और हम जल्द ही इसे ठीक कर देंगे।”

बाद में फेसबुक के एक प्रवक्ता ने बताया, “दिन में कुछ यूजर तकनीकी दिक्कतों के चलते कुछ समय के लिए फेसबुक का उपयोग नहीं कर पाए। हमने अब इस परेशानी को दूर कर दिया है। इसके चलते हुई परेशानी के लिए माफी मांगते हैं।”

डाउन डिटेक्टर डॉट कॉम के अनुसार, फेसबुक के मोबाइल ऐप और मैसेंजर पर भी इसी तरह की दिक्कत सामने आई। सोशल मीडिया के कई यूजरों ने ट्विटर पर फेसबुक के ठप होने की चर्चा की और अपनी निराशा जाहिर की।

Back to top button