BJP कार्यकर्ता की बेटी ने SP नेता पर लगाया गैंगरेप का आरोप, मचा हडकंप

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बीजेपी कार्यकर्ता की एक बेटी ने लव जिहाद का आरोप लगाया है. उसका आरोप है कि समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता ने अपहरण करके उससे जबरन निकाह की कोशिश की और इनकार करने पर उसके साथ गैंगरेप किया.BJP कार्यकर्ता की बेटी ने SP नेता पर

पीड़ित लड़की ने जिस रिजवान खान पर अपने दो साथियों के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया है, वो बुलंदशहर के ककोड का चेयरमैन है और समाजवादी पार्टी का स्थानीय नेता है. पीड़ित लड़की के मुताबिक, रिजवान खान उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहता था.

bulandshahr 02

पीड़ित लड़की का अपहरण 24 अप्रैल को हुआ था और उसकी बरामदगी को लेकर बीजेपी विधायक विमला सोलंकी ने 2 मई को धरना भी दिया था. चार मई को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया और गैंगरेप के आरोपी नौशाद को जेल भेज दिया. लड़की के मुताबिक, इसी दौरान ककोड के थानाध्यक्ष जनक सिंह चौहान ने उसपर दबाव डाला कि वो गैंगरेप की बात कोर्ट में ना कहे.

पीड़ित लड़की ने एसपी नेता रिजवान खान को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए बुलंदशहर के एसपी से मुलाकात की लेकिन अबतक रिजवान खान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पीड़ित लड़की बुलंदशहर के एक बीजेपी कार्यकर्ता की बेटी है, वहीं मुख्य आरोपी रिजवान खान समाजवादी पार्टी का नेता है. इस वजह से इस मामले को लेकर बुलंदशहर में राजनीतिक टकराव की स्थिति भी बनी हुई है.

Back to top button