अभीःअभी: मायावती ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बेटे सहित पार्टी से बाहर निकाला

मायावती की पार्टी बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। पार्टी ने अपने कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दिकी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है इसके साथ उनके बेटे अफजल को भी बाहर निकाल दिया है। जानकारी के अनुसार सिद्दीकी पार्टी में महासचिव के पद पर थे औऱ उन्हें मध्य प्रदेश का प्रभार भी दिया गया था। बसपा में दूसरे स्थान पर माने जाने वाले सतीश चंद मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।मायावती ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बेटे सहित पार्टी से बाहर निकाला

एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से सिद्दीकी को निकाला गया है। बता दें कि  नसीमुद्दीन का कद विधानसभा चुनावों के बाद ही छोटा कर दिया गया था। जबकि, इससे पहले पार्टी के अंदर उनकी हनक काफी थी।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने एक बार फिर यूवाओं के लिए उठाया ये अहम् कदम बस करना होगा ये काम…

खास बात यह भी मानी जा रही है कि सतीश चंद मिश्रा ने इसका एलान किया जिससे साफ है कि पार्टी में उनकी साख पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है।

 

Back to top button