हलका फुल्‍का टेस्‍टी नाश्‍ता: सिवई उपमा

सामग्री :

सेवई- 200 ग्राम

घी- 1 से 2 टेबल स्पून

मटर के दाने- 1/4 कप

शिमला मिर्च- 1/4 कप लंबी पतली कटी हुई

हलका फुल्‍का टेस्‍टी नाश्‍ता: सिवई उपमा

गाजर – 1/4 कप बारीक कटी हुई

फूल गोभी- 1/4 बारीक कटा हुआ

हरी मिर्च- 1 या 2 बारीक कतरी हुई

अदरक- 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

जीरा- 1/4 छोटी चम्मच

काली मिर्च साबूत- 5-6

लौंग- 2

बड़ी इलाइची- 2

नमक- स्वादानुसार

नीबू- आधे नीबू का रस

हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून महीन कतरा हुआविधि :

 यह भी पढ़े: इस तरह से बनाये बची हुई इडली से मज़ेदार और लाजवाब स्पेशल डिश

कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये। सेवई घी में डालिये और हल्की ब्राउन होने तक भूनिये। भुनने के बाद निकाल कर प्लेट में रख लीजिये।

अब काली मिर्च, लौंग और बड़ी इलाइची को छील कर दरदरा कूट लीजिये।

एक छोटी चम्मच घी उसी कढ़ाई में डाल कर गरम कीजिये। अब घी में जीरा डालकर भूनिये और दरदरा किया मसाला डाल दीजिये। इसे हलका सा चला दीजिए।

हरी मिर्च, अदरक और मटर डाल कर 2 मिनट तक भूनिये, जब मटर नरम हो जाय, तब शिमला मिर्च और गोभी डाल कर मिलाइये और 2 मिनट तक ढककर पकाइये, इसके बाद टमाटर डाल कर, 1 मिनट तक चला कर भूनिये। अब सेवई से दुगना, पानी और नमक डाल दीजिये।

पानी में उबाल आने के बाद सेवई डालिये और एक बार फिर उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये। सेवई को धीमी गैस पर तब तक पकने दीजिये, जब तक कि वो सारा पानी न सोख लें।

पानी सूखने के बाद गैस बन्द कर दीजिये। पकी हुई सिवई पर नीबू का रस डाल हलका चला कर 2 मिनट तक सेवई को ढककर रखिये। हरे धनिये से सजा कर गरम गरम सर्व कीजिए।

 
Back to top button