डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद से संतोष करना पड़ा…

कर्नाटक में लंबी जंग के बाद डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद से संतोष करना पड़ा। पार्टी ने वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया को सीएम बना दिया है। हालांकि, शिवकुमार से जुड़े इस सियासी घटनाक्रम के तार उनकी कुंडली से भी जोड़े जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ‘राज योग’ नहीं बनने के चलते वह कर्नाटक सीएम का पद नहीं पा सके। कर्नाटक में कांग्रेस ने135 सीटें हासिल की हैं। जबकि, भाजपा 66 सीटों पर सफल रही और जेडीएस महज 19 सीटें ही सीज सकी।

ज्योतिष और अंकशास्त्र में भरोसा रखने वाले शिवकुमार हमेशा ज्योतिष वेल्लूर शंकरनारायण द्वारकानाथ गुरुजी में रहते हैं। उन्हें द्वारकानाथ गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट में शिवकुमार के परिवार के करीबी के हवाले से लिखा गया है कि द्वारकानाथ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस आलाकमान की तरफ से सुझाए गए फॉर्मूला को मानने की सलाह दी थी।
बताया जा रहा है कि उन्होंने शिवकुमार को जानकारी दी थी कि उनकी कुंडलिनी में अभी ‘राज योग’ नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वानुमान लगाया गया है कि शिवकुमार के ग्रहों की स्थिति नवंबर 2025 तक बदल जाएगी। खास बात है कि राज्य में चर्चा में चल रहे रोटेशन फॉर्मूला के तहत उन्हें ढाई साल बाद सीएम बनाया जा सकता है। कांग्रेस ने जानकारी दी है कि राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण शनिवार, 20 मई को राजधानी बेंगलुरु में होगा।





