यूपी में तबादलों का सिलसिला जारी, 15  ACP के कार्यक्षेत्रों में किए गए बदलाव

यूपी में तबादलों का सिलसिला जारी है। राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को 15  सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। सुनील कुमार शर्मा को एसीपी चौक बनाया गया वह इससे पहले बाजारखाला के एसीपी थे। राजकुमार सिंह को एसीपी बाजारखाला बनाए गए। राजकुमार इससे पहले मोहनलालगंज के एसीपी थे। वही, अनूप कुमार सिंह एसीपी काकोरी बनाए गए। दिलीप कुमार सिंह एसीपी गाजीपुर बनाए गए।

देखें नए एसीपी तैनाती की लिस्ट

सुनील कुमार शर्मा एसीपी चौक बनाए गए

राजकुमार सिंह एसीपी बाजारखाला बनाए गए

अनूप कुमार सिंह एसीपी काकोरी बनाए गए

दिलीप कुमार सिंह एसीपी गाजीपुर बनाए गए

विजयराज सिंह एसीपी कार्यालय का काम देखेंगे

नितिन कुमार सिंह एसीपी मोहनलालगंज बने

अनिरुद्ध विक्रम सिंह एसीपी विभूतिखंड बनाए गए

अभय प्रताप मल्ल एसीपी लेखा बनाए गए हैं

अभय के पास एसीपी ट्रैफिक का भी अतिरिक्त प्रभार

अभिनव एसीपी कैंट, सैफुद्दीन बेग ACP कानून व्यवस्था

शिवाजी सिंह एसीपी ट्रैफिक बनाए गए हैं

स्वाति चौधरी एसीपी गोमतीनगर,डायल 112 का अतिरिक्त प्रभार

वीरेंद्र विक्रम सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद बने

अमित कुमावत सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईंगंज

धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी।

Back to top button